कुल मिलकर आईपीएल के 14वें सीजन में 60 मैच खेले जाने है, जिसमे से हर टीम 14-14 मैच कम से कम खेलेंगी और आगे के मैच उनकी जीत पर निर्भर करते है। इन मैचों में से कुछ मैच हो चुके है और बहुत से मैच अभी होने बाकी। आईपीएल 2021 में कुल 8 टीमें है, जिसमे से इस पोस्ट में हम आपको आईपीएल 2021 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम (IPL 2021 Mein Chennai Super Kings Ki Team) के खिलाड़ियों के बारे में बताएँगे।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम- IPL 2021 Mein Chennai Super Kings Ki Team
भारत के अब तक के सबसे सफल कप्तानों में से एक कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम का प्रदर्शन आईपीएल 2020 बहुत ही ज्यादा निराशाजनक रहा और 2020 में इनके चाहने वालो को नाराज़गी झेलनी पड़ी। लेकिन इससे पहले, धोनी अपनी टीम को 3 बार चैंपियन बना चुके है। जिसमे आईपीएल 2018, आईपीएल 2011 और आईपीएल 2010 का सीजन रहा है।
18 फरवरी को चेन्नई में आईपीएल की ऑक्शन के बाद से कुछ नए खिलाड़ी टीम में जोड़े गए है और इससे पहले कुछ निकल दिए गए थे, वहीं इसके बाद आईपीएल कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, जिसके बाद भी टीमों में कुछ बदलाव हुए थे। इन सबके बाद अब हम आपको आईपीएल 2021 की अपडेटेड टीम इस पोस्ट में दिखाने वाले है, जो कुछ इस प्रकार है-
Chennai Super Kings Ki Team- आईपीएल 2021 के लिए, चेन्नई की टीम ने 18 फरवरी की ऑक्शन में इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में लिए है –
के गौतम (9.25 करोड़), मोइन अली (7 करोड़), चेतेश्वर पुजारा (50 लाख), के भगत वर्मा (20 लाख), सी हरि निशांत (20 लाख), एम हरिशंकर रेड्डी (20 लाख)
चेन्नई सुपर किंग्स खिलाड़ी लिस्ट – Chennai Super Kings Khilari List 2021
संख्या | चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी | भूमिका |
---|---|---|
1. | फाफ डु प्लेसिस | बल्लेबाज |
2. | ऋतुराज गायकवाड़ | बल्लेबाज |
3. | अम्बाती रायडू | बल्लेबाज |
4. | सुरेश रैना | बल्लेबाज |
5. | चेतेश्वर पुजारा | बल्लेबाज |
6. | हरी निशांत | बल्लेबाज |
7. | ड्वेन ब्रावो | ऑल रॉउंडर |
8. | मोईन अली | ऑल रॉउंडर |
9. | भगत वर्मा | ऑल रॉउंडर |
10 | कृष्णप्पा गौतम | ऑल रॉउंडर |
11. | मिचेल सेनेटर | ऑल रॉउंडर |
12. | रविंद्र जडेजा | ऑल रॉउंडर |
13. | सैम करन | ऑल रॉउंडर |
14. | रोबिन उथप्पा | विकेट कीपर |
15. | एन जगदीशन | विकेट कीपर |
16. | एम एस धोनी | विकेट कीपर |
17. | दीपक चहर | गेंदबाज |
18. | हरिशंकर रेड्डी | गेंदबाज |
19. | इमरान ताहिर | गेंदबाज |
20. | जैसन बेहरेन्डरोफ्फ़ | गेंदबाज |
21. | कर्ण शर्मा | गेंदबाज |
22. | केएम आशिफ | गेंदबाज |
23. | लुंगी नागिड़ी | गेंदबाज |
24. | रविश्रीनिवासन साई किशोर | गेंदबाज |
25. | शार्दुल ठाकुर | गेंदबाज |
कुछ अन्य सवाल – जवाब
-
चेन्नई सुपर किंग्स का मालिक कौन है?
चेन्नई सुपर किंग्स की कंपनी का नाम Chennai Super Kings Cricket Ltd. है, यही कंपनी चेन्नई की आईपीएल टीम की मालिक है और 2014 में इस कंपनी को बनाया गया था।
-
चेन्नई सुपर किंग्स का कोच कौन है?
चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कोच न्यूज़ीलैण्ड के स्टेफन फ्लेमिंग है, जो बहुत समय से टीम के साथ जुड़े हुए है और टीम को कोच कर रहे है।
-
चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड कौन सा है?
आईपीएल की टीम चेन्नई का होम ग्राउंड MA Chidambaram Stadium है, जो चेन्नई में ही स्थित है और इसमें लगभग 50000 लोग एक साथ बैठ सकते है।
-
चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान कौन है?
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान कप्तान कूल महेंद्र सिंह धोनी है, जो अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी के बदौलत चेन्नई को आईपीएल भी जीता चुके है।
-
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल कब जीता था?
चेन्नई की टीम अभी तक 3 बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम कर चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे पहले आईपीएल 2010 में जीता था फिर उसके बाद टीम ने 2011 और 2018 में भी आईपीएल जीता।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !
Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है।