IPL 2021 Team- आईपीएल 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम

जैसा की आपको पता है आईपीएल 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल 2021 से हो चुकी है। अब हर रोज 1-1 मैच या फिर किसी किसी दिन 2 मैच खेले जायेंगे। कुल मिलकर आईपीएल के 14वें सीजन में 60 मैच खेले जाने है, जिसमे से हर टीम 14-14 मैच कम से कम खेलेंगी और आगे के मैच उनकी जीत पर निर्भर करते है।
आईपीएल 2021 में कुल 8 टीमें खले रही है, जिसमे से इस पोस्ट में हम आपको आईपीएल 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम (IPL 2021 Mein Delhi Capitals Ki Team) के खिलाड़ियों के बारे में बताएँगे।
IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के मैच को लाइव देखने की पूरी जानकारी
दिल्ली कैपिटल्स की टीम- IPL 2021 Mein Delhi Capitals Ki Team
दिल्ली कैपिटल्स की टीम साल 2020 के आईपीएल की सबसे बढ़िया टीमों में से एक, जिसके खिलाड़ियों ने आईपीएल 2020 को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन किसमत ने उनका साथ नहीं दिया और वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2020 का फाइनल मैच नहीं जीत सके। लेकिन फिर भी हम यही कहेंगे की आईपीएल 2020 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया।
IPL 2021: यहाँ जाने हॉटस्टार पर आईपीएल मैच को देखने की पूरी जानकारी
अब अगर हम आईपीएल 2021 (IPL 2021) की बात करे तो 18 फरवरी को चेन्नई में आईपीएल की ऑक्शन के बाद से कुछ नए खिलाड़ी टीम में जोड़े गए है और इससे पहले कुछ निकल दिए गए थे। इन सबके बाद अब हम आपको आईपीएल 2021 की अपडेटेड टीम इस पोस्ट में दिखाने वाले है, जो कुछ इस प्रकार है।
Delhi Capitals Ki Team- आईपीएल 2021 के लिए, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18 फरवरी की ऑक्शन में इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में लिया है –
टॉम कर्रन (5.25 करोड़), स्टीवन स्मिथ (2.2 करोड़), सैम बिलिंग्स (2 करोड़), उमेश यादव (1 करोड़), रिपाल पटेल (20 लाख), विष्णु विनोद (20 लाख), लुकमान मेरीवाला (20 लाख), एम। सिद्धार्थ (20 लाख)
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी – Delhi Capitals Player List 2021
संख्या | दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी | भूमिका |
---|---|---|
1. | पृथ्वी शाह | बल्लेबाज |
2. | शिखर धवन | बल्लेबाज |
3. | श्रेयस अय्यर (OUT) | बल्लेबाज |
4. | अजिंक्य रहाणे | बल्लेबाज |
5. | शिमरॉन हेटमेयर | बल्लेबाज |
6. | स्टीवन स्मिथ | बल्लेबाज |
7. | ललित यादव | ऑल रॉउंडर |
8. | मार्कस स्टोनिस | ऑल रॉउंडर |
9. | अक्षर पटेल | ऑल रॉउंडर |
10 | क्रिस वॉक्स | ऑल रॉउंडर |
11. | आर आश्विन | ऑल रॉउंडर |
12. | टॉम करन | ऑल रॉउंडर |
13. | ऋषभ पंत | विकेट कीपर |
14. | सैम बिलिंग | विकेट कीपर |
15. | विष्णु विनोद | विकेट कीपर |
16. | रिपल पटेल | गेंदबाज |
17. | अमित मिश्रा | गेंदबाज |
18. | अनृच नोर्त्जे | गेंदबाज |
19. | आवेश खान | गेंदबाज |
20. | इशांत शर्मा | गेंदबाज |
21. | कागिसो रबाडा | गेंदबाज |
22. | लुक़मान मेरीवाला | गेंदबाज |
23. | मनिमरण सिद्दार्थ | गेंदबाज |
24. | प्रवीण दुबे | गेंदबाज |
25. | उमेश यादव | गेंदबाज |
कुछ अन्य सवाल – जवाब

IPL 2021 Today Match: यहाँ देखें और जाने की आज का आईपीएल मैच कितने बजे से चालू होगा।
-
दिल्ली कैपिटल्स का मालिक कौन है?
दिल्ली कैपिटल्स टीम के मालिक जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप है, जिनकी कंपनियों के नाम GMR Sports Pvt. Ltd. और JSW Sports Pvt. Ltd. है।
-
दिल्ली कैपिटल्स का कोच कौन है?
आईपीएल 2021 के लिए, दिल्ली कैपिटल टीम के कोच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान रिकी पोंटिंग है। ये एक बहुत ही अनुभवी बल्लेबाज खिलाड़ी है और ये अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया को क्रिकेट वर्ल्ड कप भी जीता चुके है। दिल्ली की टीम के लिए एक असिस्टेंट कोच भी है, जिनका नाम प्रवीण आमरे है।
-
दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड कौन सा है?
दिल्ली कैपिटलस का होम ग्राउंड फिरोज शाह कोटला है, इसमें एक साथ 41820 दर्शक बैठ सकते है और यह दिल्ली के राज घाट इलाके में स्थित है।
-
दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान कौन है?
आईपीएल 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान भारतीय टीम के युवा और अनुभवी खिलाड़ी ऋषभ पंत है, इससे पहले शश्रेयस अय्यर टीम के कप्तान थे, लेकिन भारत और इंग्लैंड की सीरीज में लगी कंधे की चोट के कारन वो आईपीएल के 14 वें सीजन से बाहर हो चुके है।
-
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल कब जीता था?
दिल्ली कैपिटल की टीम अभी तक एक भी आईपीएल का ख़िताब नहीं जीती है। साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल के फाइनल में पहुँची थी। यह मैच मुंबई इंडियंस की टीम 5 विकेट से जीत गयी थी।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !

Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है।