कुल मिलकर आईपीएल के 14वें सीजन में 60 मैच खेले जाने है, जिसमे से हर टीम 14-14 मैच कम से कम खेलेंगी और आगे के मैच उनकी जीत पर निर्भर करते है। इन मैचों में से कुछ मैच हो चुके है और बहुत से मैच अभी होने बाकी। आईपीएल 2021 में कुल 8 टीमें खेल रही है, जिसमे से इस पोस्ट में हम आपको आईपीएल 2021 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम (IPL 2021 Mein RCB Ki Team) के खिलाड़ियों के बारे में बताएँगे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम- IPL 2021 Mein RCB Ki Team
आईपीएल को जीतना, कप्तान कोहली की टीम के लिए अभी तक एक सपने जैसा ही है। अभी तक आईपीएल के कुल 13 सीजन हो चुके है, लेकिन विराट कोहली अपनी टीम को एक भी विनिंग ट्रॉफी नहीं दिला सके है। हालाँकि बैंगलोर की टीम आईपीएल 2009, 2011 और 2016 में रनर-अप रह चुकी है।
18 फरवरी को चेन्नई में आईपीएल की ऑक्शन के बाद से कुछ नए खिलाड़ी टीम में जोड़े गए है और इससे पहले कुछ निकल दिए गए थे, वहीं इसके बाद आईपीएल कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, जिसके बाद भी टीमों में कुछ बदलाव हुए थे। इन सबके बाद अब हम आपको आईपीएल 2021 की अपडेटेड टीम इस पोस्ट में दिखाने वाले है, जो कुछ इस प्रकार है-
RCB Ki Team- आईपीएल 2021 के लिए, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 18 फरवरी की ऑक्शन में इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में लिया है –
काइल जैमीसन (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (14.25 करोड़), डैन क्रिश्चियन (4.8 करोड़), सचिन बेबी (20 लाख), रजत पाटीदार (20 लाख), मोहम्मद अजहरुद्दीन (20 लाख), सुयश प्रभुदेसाई (20 लाख), केएस भारत (20 लाख)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खिलाड़ी लिस्ट – Royal Challengers Bangalore Khilari List 2021
संख्या | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी- RCB Ki Team | भूमिका |
---|---|---|
1. | देवदत्त पडिकल | बल्लेबाज |
2. | विराट कोहली | बल्लेबाज |
3. | सचिन बेबी | बल्लेबाज |
4. | रजत पाटीदार | बल्लेबाज |
5. | सुयश प्रभुदेसाई | बल्लेबाज |
6. | ग्लेंन मैक्सवेल | ऑल रॉउंडर |
7. | पवन देशपांडेय | ऑल रॉउंडर |
8. | वाशिंगटन सुन्दर | ऑल रॉउंडर |
9. | डेनियल क्रिस्टन | ऑल रॉउंडर |
10 | शाहबाज़ अहमद | ऑल रॉउंडर |
11. | डेनियल सेम्स | ऑल रॉउंडर |
12. | फिन एलिन | विकेट कीपर |
13. | एबी डी विलियर्स | विकेट कीपर |
14. | श्रीकर भारत | विकेट कीपर |
15. | मोहम्मद अज़रुद्दीन | विकेट कीपर |
16. | हर्षल पटेल | गेंदबाज |
17. | काइल जैमीसन | गेंदबाज |
18. | एडम ज़म्पा | गेंदबाज |
19. | केन रिचर्डसन | गेंदबाज |
20. | मोहम्मद सिराज | गेंदबाज |
21. | नवदीप सैनी | गेंदबाज |
22. | युजवेंद्र चहल | गेंदबाज |
कुछ अन्य सवाल – जवाब
-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मालिक कौन है?
बैंगलोर की आईपीएल टीम की कंपनी का नाम Royal Challengers Sports Pvt. Ltd. है, जो इस कंपनी की मालिक है।
-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कोच कौन है?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोच का नाम साइमन कैटिच है, जो इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके है और बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी है।
-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का होम ग्राउंड कौन सा है?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का होम ग्राउंड ऍम चिन्नास्वामी स्टेडियम है, यहाँ मैदान बेंगलुरू में ही स्थित है और 40000 दर्शक इसमें एक साथ मैच देख सकते है।
-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कप्तान कौन है?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली है, जो बहुत लम्बे समय से टीम के साथ खेल रहे है, लेकिन विराट कोहली अभी तक बैंगलोर की टीम को एक भी आईपीएल का ख़िताब नहीं जीता पाए है।
-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल कब जीता था?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरकी टीम अभी तक एक भी आईपीएल नही जीती है, लेकिन हम उम्मीद करते है की इस टीम के कप्तान विराट कोहली जल्द ही टीम को आईपीएल का ख़िताब दिलवाएंगे।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !
फेसबुक – Facebook | इंस्टाग्राम – Instagram | यूट्यूब– Youtube |
ट्विटर – Twitter | टेलीग्राम – Telegram | पिनटेरेस्ट -Pinterest |
Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है।