कुल मिलकर आईपीएल के 14वें सीजन में 60 मैच खेले जाने है, जिसमे से हर टीम 14-14 मैच कम से कम खेलेंगी और आगे के मैच उनकी जीत पर निर्भर करते है। इन मैचों में से कुछ मैच हो चुके है और बहुत से मैच अभी होने बाकी। आईपीएल 2021 में कुल 8 टीमें खेल रही है, जिसमे से इस पोस्ट में हम आपको आईपीएल 2021 के लिए सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम (IPL 2021 Mein Sunrisers Hyderabad Ki Team) के खिलाड़ियों के बारे में बताएँगे।
सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम- IPL 2021 Mein Sunrisers Hyderabad Ki Team
2016 की आईपीएल चैम्पियन रह चुकी कप्तान डेविड वार्नर की सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2020 में भी तीसरे नंबर पर रही। आईपीएल 2020 में ख़राब शुरुआत के बाद भी टीम आईपीएल की पॉइंट्स टेबल में 3rd नंबर पर आने में सफल रही। इससे पहले 2018 के आईपीएल में भी सनराइज़र्स हैदराबाद दूसरे नंबर पर रही थी।
18 फरवरी को चेन्नई में आईपीएल की ऑक्शन के बाद से कुछ नए खिलाड़ी टीम में जोड़े गए है और इससे पहले कुछ निकल दिए गए थे, वहीं इसके बाद आईपीएल कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, जिसके बाद भी टीमों में कुछ बदलाव हुए थे। इन सबके बाद अब हम आपको आईपीएल 2021 की अपडेटेड टीम इस पोस्ट में दिखाने वाले है, जो कुछ इस प्रकार है-
Sunrisers Hyderabad Ki Team- आईपीएल 2021 के लिए, सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम ने 18 फरवरी की ऑक्शन में इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में लिया है –
केदार जाधव (2 करोड़), मुजीब उर रहमान (1.5 करोड़), जे सुचित (30 लाख)
सनराइज़र्स हैदराबाद खिलाड़ी लिस्ट – Sunrisers Hyderabad Khilari List 2021
संख्या | सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी | भूमिका |
---|---|---|
1. | डेविड वार्नर | बल्लेबाज |
2. | केन विलियमसन | बल्लेबाज |
3. | मनीष पांडेय | बल्लेबाज |
4. | प्रियम गर्ग | बल्लेबाज |
5. | विराट सिंह | बल्लेबाज |
6. | अब्दुल समद | बल्लेबाज |
7. | जैसन रॉय | बल्लेबाज |
8. | केदार जाधव | ऑल रॉउंडर |
9. | विजय शंकर | ऑल रॉउंडर |
10 | अभिषेक शर्मा | ऑल रॉउंडर |
11. | जैसन होल्डर | ऑल रॉउंडर |
12. | मोहम्मद नबी | ऑल रॉउंडर |
13. | जॉनी बेयरस्टो | विकेट कीपर |
14. | श्रीवत्स गोस्वामी | विकेट कीपर |
15. | रिद्धिमान साहा | विकेट कीपर |
16. | बसिल थम्पी | गेंदबाज |
17. | भुवनेश्वर कुमार | गेंदबाज |
18. | जगदीशा सुचिता | गेंदबाज |
19. | खलील अहमद | गेंदबाज |
20. | मुजीब उर रहमान | गेंदबाज |
21. | राशिद खान | गेंदबाज |
22. | संदीप शर्मा | गेंदबाज |
23. | शाहबाज़ नदीम | गेंदबाज |
24. | सिद्दार्थ कौल | गेंदबाज |
25. | टी नटराजन | गेंदबाज |
कुछ अन्य सवाल – जवाब
-
सनराइज़र्स हैदराबाद का मालिक कौन है?
सनराइज़र्स हैदराबाद के मालिक सन ग्रुप है, जिनकी कंपनी SUN TV Network है। यह कंपनी अपने टीवी चैनल चलाती है और इसने 2012 से हैदराबाद को ख़रीदा हुआ है। सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम सन ग्रुप की कलानिथि मारन के मालिकाना हक़ में है और 2012 में हैदराबाद स्थित डेक्कन चार्जर्स द्वारा आईपीएल को समाप्त किए जाने के बाद इसे बनाया किया गया था।
-
सनराइज़र्स हैदराबाद का कोच कौन है?
आईपीएल की सनराइज़र्स हैदराबाद टीम के कोच का नाम ट्रेवर बेलिस है, ये ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच और फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रह चुके है।
-
सनराइज़र्स हैदराबाद का होम ग्राउंड कौन सा है?
सनराइज़र्स हैदराबाद का होम ग्राउंड हैदराबाद का राजीव गाँधी स्टेडियम है, इसमें दर्शको के बैठने की क्षमता 55000 है। यह हैदराबाद के तेलगाना में स्थित है।
-
सनराइज़र्स हैदराबाद का कप्तान कौन है?
इस टीम के कप्तान का नाम डेविड वार्नर है, जो ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज है और एक बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी भी है। इनकी कप्तानी में, हैदराबाद की टीम ने एक बार आईपीएल जीता है।
-
सनराइज़र्स हैदराबाद ने आईपीएल कब जीता था?
सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम अभी तक एक बार आईपीएल का ख़िताब जीतने में कामयाब रही है, जिसमे 2016 का आईपीएल शामिल है। आईपीएल 2016 में सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम ने डेविड वार्नर की कप्तानी में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम को 8 विकेट से हराया था।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !
फेसबुक – Facebook | इंस्टाग्राम – Instagram | यूट्यूब– Youtube |
ट्विटर – Twitter | टेलीग्राम – Telegram | पिनटेरेस्ट -Pinterest |
Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है।