किंग कोहली है आईपीएल के सबसे महँगे खिलाड़ी

आईपीएल जिसे हम क्रिकेट का त्यौहार कह सकते है। इंडियन प्रीमियर लीग के 13 सीजन पुरे हो चुके है और 14 वें सीजन की तैयारी चालू हो चुकी है। हर साल आईपीएल के लिए कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों की बोली लगायी जाती है जिसमे देसी और विदेशी खिलाडी दोंनो होते है। कोई महँगा बिकता है तो कोई बहुत महँगा। इस पोस्ट में हम यही जानेंगे की आईपीएल के अभी तक के इतिहास में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है – IPL ka Sabse Mahanga Khiladi Kaun Sa Hai
यह भी पढ़े- श्रीलंका का यह तेज गेंदबाज है आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी
आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी – IPL ka Sabse Mahanga Khiladi Kaun Sa Hai
अभी तक आईपीएल के इतिहास में आईपीएल का सबसे महंगे खिलाड़ियों में विराट कोहली (17 करोड़), क्रिस मॉरिस (16.25) करोड़, युबराज सिंह (16 करोड़), पैट कमिंस (15.5 करोड़), महेंद्र सिंह धोनी (15 करोड़), रोहित शर्मा (15 करोड़) और के जैमिसन (15 करोड़) शामिल है।
इन सभी सबसे मँहगे खिलाड़ियों की पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार है-
1. विराट कोहली- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर- 17 करोड़ रूपये
Viral Kohli (Royal Challengers Bangalore)- टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है, की वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे मंहगे खिलाड़ी है। कोहली को बैंगलौर की टीम ने 2018 में 17 करोड़ की मोटी रकम खर्च करके अपनी टीम में रिटेन (Retain) किया था और हो भी क्यों ना विराट कोहली क्रिकेट (Cricket) के इतने सफल बल्लेबाज (Batsman) जो है।
2. क्रिस मॉरिस – राजस्थान रॉयल्स – 16.25 करोड
आईपीएल 2021 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने साउथ अफ्रीका के बेहतरीन ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को 16 करोड़ 25 लाख रूपये की रकम देकर ख़रीदा था। इस हिसाब से मॉरिस आईपीएल के ख़रीदे हुए सबसे महँगे और पैसो के हिसाब से दूसरे नंबर के सबसे महँगे खिलाड़ी है।
3. युवराज सिंह दिल्ली- दिल्ली डेयरडेविल्स- 16 करोड़ रूपये
Yuvraj Singh (Delhi Daredevils)- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑल राउंडर युवराज सिंह का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शामिल है। युवराज सिंह आईपीएल (IPL) के इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है, जिन्हे साल 2015 में आईपीएल सीजन 8 (IPL Season 8) में दिल्ली की टीम ने 16 करोड़ रूपये में ख़रीदा था। युवी सीजन 8 के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
IPL 2021 Most Expensive Player- इस खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रूपये में ख़रीदा
4. पैट कमिंस- कोलकत्ता नाइट राइडर्स- 15.5 करोड़ रूपये
Pat Cummins (Kolkata Knight Riders)- ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडर पैट कमिंस आईपीएल के सीजन 12 में सबसे महंगे खिलाड़ी रह चुके है और आईपीएल के इतिहास में चौथे नंबर (4th) के सबसे महंगे खिलाड़ी है।
पैट को कोलकत्ता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 12 में नीलामी के दौरान 15.5 करोड़ रूपये में ख़रीदा था, जो साल 2019 में सबसे बड़ी रकम थी।
5. महेंद्र सिंह धोनी/रोहित शर्मा/के जैमिसन – 15 करोड़ रूपये
अगर आईपीएल में पाँचवे नंबर की बात करे तो इसमें 3 खिलाड़ियों का नाम आता है, इन्हे इनकी टीम ने 15 करोड़ रूपये में ख़रीदा था। इन तीनो में महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और के जैमिसन का नाम शामिल हैं।
Mahendra Singh Dhoni- धोनी को साल 2018 आईपीएल की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 15 करोड़ (15 Crore) रूपये में रिटेन किया था।
Rohit Sharma- भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की टीम ने 2018 में 15 करोड़ (Rs. 15 Crore) रुपये में रिटेन किया था।
Kyle Jamieson- आईपीएल 2021 की ऑक्शन में के जैमिसन को बैंगलोर की टीम ने 15 करोड़ रूपये में ख़रीदा था। इसी के साथ जैमिसन, आईपीएल 2021 में दूसरे नंबर के महंगे खिलाड़ी भी बन गए थे।
🏏 आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट – IPL ka Sabse Mahanga Khiladi Kaun Sa Hai (List)
S. No. | Player Name | Price | Season | Team Name |
---|---|---|---|---|
1. | Viral Kohli | 17 Crore | 11th Season (2018) | Royal Challengers Bangalore |
2. | Chris Morris | 16.25 Crore | 14th Season (2021) | Rajasthan Royals |
3. | Yuvraj Singh | 16 Crore | 8th Season (2015) | Delhi Daredevils |
4. | Pat Cummins | 15.5 Crore | 12th Season (2019) | Kolkata Knight Riders |
5. | Mahendra Singh Dhoni | 15 Crore | 11th Season (2018) | Chennai Super Kings |
5. | Rohit Sharma | 15 Crore | 11th Season (2018) | Mumbai Indians |
5. | Kyle Jamieson | 15 Crore | 14th Season (2021) | Royal Challengers Bangalore |
यह भी पढ़े- आईपीएल 2021 में सभी टीमों से रिलीज़ किये गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
ऊपर दी गयी सभी जानकारी (IPL ka Sabse Mahanga Khiladi Kaun Sa Hai – Top 5) आईपीएल के सीजन 14 तक की अपडेटेड है, अन्य सभी जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारी वेबसाइट से।

Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है।